घट सकता है 30 - 40 चीजों पर जीएसटी अपीलीय अभिकरण पर भी फैसला संभव

जीएसटी परिषद की बैठक आज 
नई दिल्ली. जीएसटी परिषद की बैठक में शनिवार को 30 -40 वस्तुओं पर  पर कर घटाने का फैसला हो सकता है । इनमें ज्यादातर रोजमर्रा से जुड़ी चीजें जैसे सैनिटरी नैपकिन , भगवान की मूर्तियां , हैंडलूम शामिल हैं ।  एटीएफ और प्राकृतिक गैस की दरों में कटौती को इस बार एजेंडे में शामिल किया गया है ।  राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण गठित करने पर विचार हो सकता है । मुंबई , चेन्नई और कोलकाता में इसकी तीन क्षेत्रीय शाखएं भी खोलने पर भी विचार हो रहा है ।