चीनी के दाम 30 रूपये तक पहुंचने के आसार
थोक दाम और मांग में कमी का असर, उपभोक्ताओं को लाभ
चीनी के थोक दाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28-29 रूपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गए है। बाजार विशेषज्ञों का कहना हैं कि चीनी के रिकॉर्ड उत्पादन और मांग में कमी से खुदरा बाजार में इसकी कीमत 30 रूपये प्रति किलोग्राम तक गिर सकती हैं। फिलहाल यह 33-34 रूपये प्रति किलोग्राम के बीच है।