राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 23 से
राजस्थान के 40 पुरुष व 8 महिलाएं भाग लेंगे
जयपुर. राजस्थान राज्य पावरलिफ्टर्स संघ की ओर से 23 से 25 सितम्बर तक राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टिंग (रॉ) चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपयनशिप में 20 राज्यों के पावरलिफ्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष राज महावीर सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 80 से ज्यादा महिला और 280 से अधिक पुरुष पावरलिफ्टर्स भाग लेंगे। इसके अलावा 50 तकनीकी अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। राजस्थान से 40 पुरुष व 8 महिला, वहीं जयपुर से 15 पुरुष पावरलिफ्टर्स दम दिखाएंगे। राज्य पावरलिफ्टर्स संघ के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव अरोड़ा होंगे।
IBPS PO Exam Online Test Package Available - Click Here