खेल मंत्रालय में 21 नाम काटने पर आईओए और मंत्रालय में घमासान 

खेल मंत्रालय के फैसले पर आईओए अध्यक्ष ने नाराजगी जताई
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और खेल मंत्रालय के बीच गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल से जुड़े सपोर्ट स्टाफ और कोचों में 21 नाम काटने पर घमासान बढ़ गया है। गुरूवार को खेलों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था।