भारत एसटीए - 1 सूची में , अमरीका ने दिया नाटो के बराबर का दर्जा
मजबूत रिश्ते : तकनीक और संवेदनशील रक्षा खरीद हुई आसान
वाशिंगटन. अमरीका ने एक बार फिर पर भरोसा जताते हुए उसे सामरिक व्यापार प्राधिकरण (एसटीए) -1 का दर्जा दिया है । यह दर्जा मिलने के बाद भारत को अमरीका से उच्च तकनीकी सामरिक उत्पादों का लेन - देन आसान होगा । 36 देशों की सूची में दक्षिण एशिया से भारत इकलौता देश है । अन्य एशियाई देशों में जापान और दक्षिण कोरिया शामिल है । इस सूची में अधिकतर नाटो देशों को रखा गया है । यही कारण है कि कहा जा रहा है कि अमरीका ने भारत को नाटों देश के समकक्ष दर्जा दिया है ।