बालिका वर्ग में जयपुर विजेता
राज्य स्तरीय जूडो
जयपुर. राज्य स्तरीय कैडेट एवं जुनियर जूडो चैंपयनशिप में जयपुर टीम ने बालिका क्ैडेट एवं जूनियर वर्ग में 30 अंक के साथ चैंपियनशिप जीत ली। बालक वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम विजेता रही। जयपुर दूसरे स्थान पर रहा। राज्य जूडो संघ के महासचिव भूपेन्द्र ग्रेवाल के अनुसार जूनियर वर्ग में जयपुर के एकाग्र, हेमांग जायसवाल, दिव्याशुंपुरी पहले व भानूप्रताप और मनन सैनी दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आधार पर चुनी गई टीम गुवाहाटी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। समापन समारोह में भारतीय जूडो महासंघ के महासचिव मनमोहन जायसवाल, खेल अधिकारी महिपाल ग्रेवाल और राधेश्याम नावरिया भी उपस्थित थे।
JIPMER Nursing Online Test Package Available - Click Here