स्वच्छता मंत्र ने दिलाई ’आजादी’
महात्मा गांधी की 149वीं जयंती : अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन
नई दिल्ली : महात्मा गांधी की 149वीं जयंती पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छता मिशन के पीछे व्यापक सोच थी। इसी मंत्र से प्रेरणा लेते हुए सरकार स्वच्छता के साथ ही पोषण पर समान रूप् से जोर दे रही है। इससे गंदगी से आजादी मिली है। वे राष्ट्रपति भावन में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी मंचासीन थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए ’4पी’ आवश्यक हैं। ’4पी’ वाले मंत्र में राजनीतिक नेतृत्व, सार्वजनिक विŸा पोषण, लोगों की भागीदारी और लोगों की हिस्सेदारी शामिल है।
Reserve Bank of India Assistant Online Test Package Available - Click Here