मनेंद्र का शतक, राजस्थान जीता
विजय हजारे ट्रॉफी : 56 रन से दी असम को मात
चेन्नई. मनेंद्र नरेंद्र सिंह (101) की शतकीय पारी के दम पर राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी में सोमवार को असम के खिलाफ खेले गए मैच में 56 रनों से जीत हासिल की। एम.ए. चिंदबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान के लिए तनवीर (3/27) की गेंदबाजी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उŸारी राजस्थान की टीम ने मनेंद्र की शतकीय पारी और महिपाल लोमरोर (56) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। मनेंद्र व महिपाल के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया।
Reserve Bank of India Assistant Online Test Package Available - Click Here