आरसीए का नया संविधान मंजूर 

रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी पे लगाई मुहर 
जयपुर. राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के संविधान में आवश्यक संशोधन के ड्राफ्ट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। आरसीए के लिए गठित एडहॉक कमेटी के संयोजक विनोद संहारण ने सोमवार को बताया कि लोढा समिति की सिफारिशों के आधार पर एडहॉक कमेटी की ओर से आरसीए के संविधान में आवश्यक परिवर्तन के लिए भेजे गए ड्राफ्ट को रजिस्ट्रार, को-ऑपरेटिव सोसायटी ने मंजूरी प्रदान की। सहारण ने बताया कि बीसीसीआइ, लोढा कमेटी एवं राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट में आवश्यक सांमजस्य रखते हुए आरसीए के संविधान में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए एडहॉक कमेटी ने गत 20 सितंबर को 20 जिला क्रिकेट संघों की सहमति से आरसीए के संविधान में आवश्यक परिवर्तन का ड्राफ्ट रजिस्ट्रार को भेजा था।  
SSC CGL Online Test Package Available - Click Here