सौरभ और मंजूनाथ सेमीफाइनल में

रूस ओपन बैडमिंटन 
व्लादिवोस्टोक : आठवीं सीड सौरभ वर्मा और गैर वरीय मिथुन मंजूनाथ ने शुक्रवार को अपने अपने मुकाबले जीतकर रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि पांचवी सीड शुभंकर डे को हार का सामना करना पड़ा । सौरभ ने तीसरी वरीयता प्राप्त इजरायल के मिशा जिल्बरमैन को 36 मिनट में 21 - 14 , 21 - 16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां अब उनके सामने हमवतन मंजूनाथ की चुनौती होगी ।