भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

लगे चार अर्धशतक , टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 322 रन  
चेल्मसफोर्ड (इंग्लैंड). इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बुधवार को एसेक्स के साथ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शुरुआती झटकों के बाद संभलते हुए 84 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 322 रन बना लिए थे । खेल खत्म होने तक विकेटकीपर - बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (82) और हार्दिक पांड्या (33) रन ने टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की । इससे पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 53 , कप्तान विराट कोहल 68 , केएल राहुल 58 ने शानदार पारी खेली । हालांकि शुरुआत के तीसरे ओवर में भारत ने महज 5 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे ।