लक्ष्य ने साधा स्वर्णिम लक्ष्य
53 साल बाद
जकार्ता. सोहला साल के लक्ष्य सेन ने रविवार को अपने नाम को सार्थक साबित करते हुए स्वर्णिम लक्ष्य साधा । छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने जकार्ता में संपन्न एशियाई जूनियर बैंडमिंटन प्रतियोगिता में टॉप सीड और अपने वर्ग में विश्व के नंबर एक कूनलावुत विदितसरन को सीधे सेटों में 21 - 19 , 21 - 18 से हरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।