अब ’गेंद’ आपके पाले में

द्विपक्षीय वार्ता : फुटबॉल देकर फीका के मेजबान पुतिन ने ट्रंप से कहा .....
हेलसिंकी (फिनलैंड). अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड टं्रप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को पहली बार द्विपक्षीय वार्ता हुई । साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2016 के अमरीकी चुनाव का मुद्दा छाया रहा । दोनों ने एक बार फिर दोहराया कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस का कोई दखल नहीं था । फुटबॉल विश्वकप की सफल मेजबानी कर चुके रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने साझा बयान के बाद टं्रप को एक फुटबॉल भेंट की और कहा कि  अब गेंद आपके पाले में है ।