शताब्दी ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन पैरा गेम्स के लिए किया क्वालीफाइ
जयपुर. गुलाबीनगर की शताब्दी अवस्थी ने बेंगलूरु में चल रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गुरुवार को शॉट पुट स्पर्धा की एफ - 55 कैटेगरी में 5.88 मीटर गोला फेंक स्वर्ण पदक जीता । हरियाणा की करम ज्योति ने 5.84 मीटर के साथ रजत और दिल्ली श्वेता शर्मा ने 5.464 मीटर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया । शताब्दी के कोच महावीर प्रसाद सैनी ने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शताब्दी ने अक्टूबर में इंडोनेशिया में होने जा रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाइ कर लिया है ।