कांग्रेस ओबीसी में पैठ बनाएगी

हर ब्लॉक में ओबीसी सम्मेलन करेगी पार्टी , राहुल गांधी आज संबोधित करेंगे
चार राज्यों में विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है । दलितों का भरोंसा जीतने के लिए संविधान बचाओ अभियान के बाद पार्टी अब ओबीसी समाज में पकड़ मजबूत करने की कवायद के तहत सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे ।