अलगाववादियों की हड़ताल, घाटी अस्त-व्यस्त
जम्मू - कश्मीर के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, सीएम ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया
जम्मू - कश्मीर में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान सीआरपीएफ के वाहन से कुचलकर युवक की मौत के बाद अलगाववादियों द्वारा बुलाई हड़ताल से भी घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।