भाजपा को झटके पर झटका
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट भाजपा हारी, विपक्ष के उम्मीदवार जीते
पहले गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव और अब चार लोकसभा और 10 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटके पर झटका लगा हैं। गुरूवार को आए नतीजों में भाजपा को लोकसभा और विधानसभा की सिर्फ एक - एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं, विपक्ष एक बार फिर भाजपा की घेराबंदी करने में सफल रहा।