'नक्सलवाद का दायरा सिमट रहा' 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, 135 से घटकर 50 जनपदों में रह गए हैं नक्सली 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ  सिंह ने गुरूवार को कहा कि नक्सलवाद जो कभी देश के 135 जिलों में फैला हुआ थाए अब इसका दायरा सिमट कर 50 जिलों के आसपास रह गया है। इनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिले शामिल है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताने के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए गए है।