मुद्रा योजना से स्वरोजगार बढ़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, पौने छह लाख करोड़ रूपये का कर्ज बांटा गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 12 करोड़ लाभार्थियों को छह लाख करोड़ रूपये कर्ज बांटे है। मुद्रा ऋण के लाभार्थियों के साथ वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से एक बातचीत में मोदी ने कहा कि मुद्रा ने स्वरोजगार के अवसरों को पैदा किया और इससे कई और लोगों के लिए रोजगार सृजन हुआ।