समुद्री सुरक्षा पर जोर होगा 

प्रधानमंत्री मोदी 29 को तीन दिवसीय दौरे पर इंडोनेशिया जाएंगे
भारत और इंडोंनेशिया समुद्री मार्ग पर संपर्क बढ़ाने के लिए समझौता करेंगे। समुद्री सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत करने का खाका तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को इंडोनेशिया जा रहें हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा के एजेंडे पर विशेष निगाह होगी।