येदियुरप्पा ढाई दिन के मुख्यमंत्री 

कर्नाटक में विश्वास मत परीक्षण से पहले भाजपा की सरकार गिरी 
कर्नाटक में महज ढाई दिन पुरानी भाजपा सरकार शनिवार की शाम गिर गई। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किए बगैर ही विधानसभा पटल पर अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। अब जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 23 मई को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।