टीम राजस्थान की उम्मीदें कायम
मेजबान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 30 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया
राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को खेले गए बेहद अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 30 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। घरेलू मैदान पर खेल रही राजस्थान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।