'आप' सरकार सड़क पर उतरी 

सीएम सहित पूरी कैबिनेट का एलजी दफ्तर के बाहर धरना 
सीसीटीवी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच पिछले कई दिनों से चल रही तकरार सोमवार को सड़क तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सभी मंत्रीए विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ करीब तीन घंटे उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे रहे। हालांकि एलजी ने किसी से भी मुलाकात नहीं की।