छोटे करदाताओं को राहत मिलेगी
प्रत्यक्ष कर संहिता में बदलाव की तैयारी कर रही सरकार, जुलाई में मसौदा आएगा
जीएसटी के जरिये अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में सुधार ला चुकी सरकार ठीक एक साल बाद प्रत्यक्ष कर संहिता में बदलाव की तैयारी कर रहीं हैं। इसके जरिये छोटे करदाताओं और उद्योगों को करों की मार से राहत दी जाएगी। बदलावों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नई प्रत्यक्ष कर संहिता का मसौदा जुलाई तक तैयार हो जाएगा।