मुंबई इंडियंस होड़ में कायम
मेजबान ने घरेलू मैदान पर केकेआर को 13 रन से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुबंई इडियंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकता नाइटराइडर्स को 13 रन से शिकस्त दी । मुबंई की यह लगातार दूसरी जीत हैं और इससे उसने खुद को प्लेऑफ की होड़ में भी कायम रखा हैं । पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया । जवाब में कोलकता की टीम छह विकेट पर 168 रन ही बना सकी ।