वायुसेना ने पायलट ट्रेनिंग बदली
कमी के कारण तीन किस्म के विमानों की जगह अब महज दो तरह के विमानों से ही काम चलाया जाएगा
विमानों की कमी के कारण वायुसेना को पायलटों की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव करना पड़ा हैं पहले वायुसेना पायलटों को तीन अलग-अलग किस्म के विमानों पर प्रशिक्षण देती थी। लेकिन अब सिर्फ दो किस्म के विमानों पर ही प्रशिक्षण प्रदान करेगी। संभावना हैं कि इस फैसले के बाद वायुसेना इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर विमानों की खरीद टाल देगी।