विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव खारिज 

फैसला : राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ ठोस सबूत नहीं 
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सोमवार को खारिज कर दिया। दस पन्ने के अपने आदेश में सभापति ने कहा हैं कि मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ लगाए गए आरोप पुख्ता नहीं पाए गए।