नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अभियान को मिली सफलता
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों के शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। पुलिस महानिरीक्षक शरद शेहलर ने बताया कि इस कार्रवाई को सी - 60 कमांडों ने अंजाम दिया।