स्टार्टअप को कर छूट मिलेगी
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, दस करोड़ रूपये तक निवेश पर टैक्स नहीं देना होगा
केंद्र सरकार ने देश में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए गुरूवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने 10 करोड़ रूपये तक निवेश की स्थिति में स्टार्टअप (नई कंपनियों) को कर से छूट देने की घोषणा की। निवेश की राशि में एंजल निवेशक से जुटाई गई राशि भी शामिल है।