महाभियोग प्रस्ताव पर मंथन जारी 

तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और बीजद से लगातार बातचीत कर रह वाम दल 
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विपक्षी दलों के अंदर मंथन जारी है। वामदलों और कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को ऐसे संकेत दिए गए कि अगले एक - दो दिन में राज्यसभा के सभापति को इस आशय का प्रस्ताव सौंपा जा सकता है।