भाजपा तेलुगुदेशम को बेनकाब करेगी 

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य कोर ग्रुप के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की 
भाजपा नेतृत्व ने आंध्र प्रदेश के अपने पार्टी नेताओं को तेलुगुदेशम से राजनीतिक टकराव के बजाय उसे राज्य को वित्तीय सहायता के मुद्दे पर बेनकाब करने को कहा है। तेलुगुदेशम के राजग से अलग होने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राज्य कोर ग्रुप के प्रमुख नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की।