बांग्लदेश ने श्रीलंका को हराया 

मेजबान श्रीलंका को रोमांचक मैच में पांच विकेट से शिकस्त दी
मुशफिकुर रहीम के शानदार अर्धशतक से बांग्लादेश ने शनिवार को निदास त्रिकोणीय टी-20 मैच में मेजबान श्रीलंका पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। बांग्लादेश की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है जबकि श्रीलंका को पहली शिकस्त का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं।