हलाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 

गुहार : तीन तलाक पीड़ित समीना ने निकाह हलाला और बहुविवाह को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की 
तीन तलाक पर सर्वोच्च अदालत से आए सकारात्मक फैसले के बाद अब मुस्लिम महिलाओं ने निकाह हलाला और बहु विवाह के खिलाफ भी आवाज बुलंद की है। तीन तलाक के जरिये दो बार छोड़ी गई समीना ने इन प्रथाओं को असंवैधानिक घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।