दिल्ली में सीलिंग जारी रहेगी
सुप्रीम कोर्ट ने मास्टर प्लान - 2021 में संशोधन के सभी प्रस्ताव खारिज किए, कहा - दादागिरी नहीं चलेगी
दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से राहत मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजधानी के मास्टर प्लान - 2021 में संशोधन करने पर रोक लगा दी है। इन संशोधनों के जरिए केंद्र सरकार दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से राहत देने की तैयारी कर रही थी।