श्रीलंका बाहर, अफगानिस्तान की 91 रन से धमाकेदार जीत
एशिया कप : रहमत ने खेली 72 रन की शानदार पारी
अबुधाबी. मैन ऑफ द मैच रहमत शाह (72) के शानदार अर्द्धशतक के बाद अपने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने श्रीलंका को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मुकाबले में सोमवार को 19 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 249 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और श्रीलंका को 41.2 ओवर में 158 रन पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान ने इस तरह श्रीलंका पर तीन मैचों में पहली बार जीत दर्ज की। श्रीलंका की यह लगातार दूसरी हार रही। श्रीलंका को बांग्लादेश ने पहले मैच में 137 रन से हराया था।
Chapter Wise Free Quiz Test : Reasoning Ability In Hindi – Click Here