अपूर्वी सहित राजस्थान के 8 निशानेबाज भारतीय टीम में
विश्व निशानेबाजी
जयपुर. राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और ओलम्पियन अपूर्वी चंदेला सहित राजस्थान के आठ निशानेबाजों को भारतीय टीम में चुना गया है । यह पहला मौका है जब निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में राजस्थान के आठ निशानेबाज शॅटगन और एयर राइफल स्पर्द्धा में भाग लेगें । राजस्थान राइफल एसोसिएशन के सचिव शशांक कोरानी के अनुसार दक्षिण कोरिया में 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक होने वाली आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार राजस्थान के आठ निशानेबाज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।