रिलायंस ने पार किया 8 लाख करोड़ का ऐतिहासिक स्तर
देश की पहली कंपनी
मुंबई. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) ने गुरूवार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है । आरआइएल देश की पहली कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 8 लाख करोड़ के स्तर को पार किया है । बाजार पूंजी के मामले में रिलायंस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को पीछे छोड़ा है । टीसीएस की बाजार पूंजी 7.78 लाख करोड़ रुपए है । रिलांयस इंडस्ट्री के शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल किया है ।