सीरिया में रासायनिक हमला, 70 की मौत 

पूर्वी गौता के डौमा में ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई अमेरिका ने हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया 
सीरिया के पूर्वी गौता में विद्रोहियों के कब्जे वाले डौमा में हुए रासयनिक हमले में 70 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1000 से ज्यादा लोग सांस लेने की समस्या से पीड़ित हैं। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने और सांस नहीं लें पाने के चलते हुई।