कारोबारी सहूलियत : एमपी 7वां , राजस्थान 9वां
वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग : आंध्र प्रदेश सबसे आगे , गुजरात और महाराष्ट्र पिछड़े
नई दिल्ली. कारोंबारी सहूलियतों को लेकर विश्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रैंकिंग (ईज ऑफ डूइंग बिजनस ) में आंध्र प्रदेश एक बार फिर शीर्ष पर है । यह रैंकिंग वर्ल्ड बैंक ने डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन (डीआईपीपी) के साथ मिलकर तैयार की है । डीआईपीपी बिजनस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान 2017 (बीआरएपी 2017) के तीसरे संस्करण के मुताबिक , तेलंगाना दूसरे और हरियाणा तीसरे नंबर पर है । इस सूची में मेघालय अंतिम स्थान 36वां है । डीआईपीपी वाणिज्य मंत्रालय की इकाई है । रैंकिंग में 17 राज्यों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए है । 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले राज्य देश के 84 फीसदी क्षेत्र , 90 फीसदी जनसंख्या और 79 फीसदी जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं