भारत ने ऑस्ट्रलिया को 5-4 से हराया
हॉकी. सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट में भारतीय युवाओं ने गत चैंपियन को दी मात
जोहोर बाहरू. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने विजय अभियान बरकरार रखते हुए गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8वें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में 5-4 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारत की लगातार चौथी जीत है और उसका शीर्ष चार टीमों में स्थान सुनिश्चित हो गया है। युवा भारतीय टीम ने मैच में शानदार शुरुआत की और गुरसाहिबजीत सिंह ने 5वें मिनट में मैदानी गोल से भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद हसप्रीत सिंह ने 11वें, कप्तान मनदीप मोर ने 14वें और विष्णुकांत सिंह ने 15वें मिनट में गोल किए। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रलिया ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। डैमन स्टेफंस ने स्ट्रोक पर गोल कर दिया। उन्होंने 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा गोल किया।
NEET Free Online Test Series Available - Click Here