रोहित दूसरे और धवन 5वें स्थान पर 
आइसीसी वनडे रैंकिंग : विराट शीर्ष पर कायम 
दुबई. टीम इंडिया को अपने अपने कुशल नेतृत्व में 7वीं बार एशिया कप चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा आइसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है जबकि शीर्ष पर विराट कोहली बरकरार है। इसके साथ ही बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष हो चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब रोहित रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे है। इस साल जुलाई में भी वह इस स्थान पर थे। एशिया कप में रोहित 317 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। एशिया कप 2018 के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (342 रन) रैंकिंग में चार स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर आ गए है।