भारत ए को मिला 262 रन का लक्ष्य
गैर अधिकारिक टेस्ट
बेंगलूरू आस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के सामने चार दिवसीय पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच को जीतने के लिए 262 रन का लक्ष्य रखा हैं । जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने मंगलवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं । स्टपस के समय मयंक अग्रवाल 25 रन और अंकित बावने 6 रन बनाकर क्रीज पर थे । इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए की दूसरी पारी में 292 रन पर समाप्त हुई ं भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए ।