मानसून सत्र में होगी 2019 से पूर्व विपक्षी एकता की पहली परीक्षा
रणनीति : कांग्रेस सहित 13 दलों ने की बैठक
नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है । माना जा रहा है कि इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के खिलाप विपक्षी एकजुटता की पहली परिक्षा होगी । विपक्ष तीन तलाक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से सम्बंधित विधेयकों , बेरोजगारी , किसानों , दलितों , पिछड़ों , लिंचिंग , विश्वविद्यालयों में एससी - एसटी आरक्षण खत्म करने और महंगाई जैसे मुद्दे पर सरकार को संसद में घेरने की तैयारी में है ।