सीमा पर लगेंगे सेंसर-रडार, 20 किमी दूर की हर हलचल का चल जाएगा पता
केन्द्रीय गृह मंत्री रामनाथ सिंह ने किया चौकी का निरीक्षण
बीकानेर : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की साढ़े 22 हजार किलोमीटर लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी व सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने काम शुरू दिया है। इजराइल की तर्ज पर कम्प्रीहेंसिव इंटीग्रेटड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम (सीआईबीएमएस) को अपनाया है। गृहमंत्री शुक्रवार को भारत - पाक अन्तरराष्ट्रीय बॉर्डर की सीमा चौकियों का निरीक्षण करने खाजूवाला क्षेत्र पहुंचे थे। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं व जरूरतों को जाना । गृहमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर सेंसर और रडार लगाए जाएंगे, जो 20-25 किलोमीटर दूर से जानवर और आदमी के आने पर अलर्ट कर देंगे। बन ने नक्सलवाद, आतंकवाद और कानून व्यवस्था के खतरे के हालात में करिश्माई काम किए है। हमारा बीएसएफ सुर्दशन चक्र है।