कैरेबियाई टीम के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

हैदराबाद टेस्ट आज से : भारतीय टीम में बदलाव नहीं, विंडीज टीम में जेसन, रोच की वापसी 
हैदराबाद. वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद नंबर वन भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू होने जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भी जीत के साथ विंडीज पर 2-0 के क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। बीसीसीआइ ने मैच से एक दिन पुर्व गुरुवार को राजकोट टेस्ट की अपनी 12 सदस्यीय टीम को बिना बदलाव के दूसरे मैच में भी उतारने की घोषणा की दी। ऐसे में उम्मीद है कि कप्तान कोहली अपने 42 टेस्टों की कप्तानी में दूसरा बार बिना बदलाव अंतिम एकादश को हैदराबाद में उतार दें।