इकिव्टी बाजार में आया 1,848 करोड़ का विदेशी निवेश

डेट बाजार : 482 करोड़ रुपए की निकासी 
मुंबई. विदेशी निवेशकों ने जूलाई में अब तक भारतीय इकिव्टी बाजार में 1848 करोड़ रुपए का निवेश किया है ।  हालांकि इसी अवधि में उन्होंने उधारी (डेट) बाजार से उन्होंने 482 करोड़ रुपयों की निकासी की है । तेल की बढ़ती कीमतों और रुपए में गिरावट के बीच इस महीने भारतीय बाजार में उन्ही विदेशी निवेशकों ने रुचि दिखाई जो पहली बार निवेश कर रहे है या अपनी बचत को बाजार में लगा रहे हैं । इस साल विदेशी निवेशकों ने इकिव्टी से 4600 करोड़ और डेट बाजार से 42000 करोड़ रुपए निकाले है ।