एससी-एसटी एक्ट की अपील 180 दिन बाद भी सुनेगा हाईकोर्ट
इलाहाबाद. संशोधित धारा 14 ए(3)(2) को असंवैधानिक बताया
इलाहाबाद. एससी-एसटी एक्ट में विशेष कोर्ट के किसी आदेश के खिलाफ 180 दिन बाद भी सुनवाई हो सकती है। हाईकोर्ट की तीन जजों की पूर्णपीठ ने एक्ट की संशोधित धारा 14 ए(3)(2) को असंवैधानिक घोषित करते हुए उसे रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह धारा संविधान के अनुच्छेद 14 व 21 के विपरीत है। कोर्ट ने यह आदेश अधिवक्ता विष्णु बिहारी तिवारी की आपराधिक जनहित याचिका समेत अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि यदि हाईकोर्ट को लगता है कि 180 दिनों के बाद भी अपील पर सुनवाई का उचित कारण है तो वह देरी को माफ कर सुनवाई कर सकता है।
CDS Entrance Free Online Test Series Available - Click Here
CDS Entrance Free Online Question Bank Available -
Click Here