श्रम निवेश में भारत 158वें स्थान पर
पहली आकलन रिपोर्ट : स्वास्थ्य और शिक्षा के लिहाज से पर्याप्त निवेश नहीं
नई दिल्ली. भारत अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर पर्याप्त निवेश नहीं कर रहा । श्रम पूंजी (ह्यूमन कैपिटल) के लिहाज से दुनिया के 195 देशों में किए गए अध्ययन में भारत को 158वां स्थान मिला है। नेपाल, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों के साथ ही सूडान जैसे देश भी इस लिहाज से भारमत के ऊपर है। दुनिया के 195 देशों में पहली बार किए गए ऐसे वैज्ञानिक अध्ययन में कामकाज की सर्वाधिक उपयुक्त उम्र (20 से 64 साल) के लोगों की शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का अध्ययन किया गया है।
VMMC Staff Nurse Online Test Package Available - Click Here