भारत ने ओमान को 11-0 से रौंदा
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय टीम नौ खिलाड़ियों ने दागे गोल
मस्कट : गत चैंपियन भारत ने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मेजबान ओमान को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में गुरुवार को 11-0 से करारी शिकस्त दी । भारत ने पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में सात गोल दागे। इससे पहले मलेशिया ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-0 से पराजित किया। ललित उपाध्याय ने 17 वें मिनट में भारत के लिए गोल की शुरूआत की। हरमनप्रीत ने भारत का दूसरा गोल दागा जबकि नीलकांत शर्मा ने स्कोर 3-0 कर दिया।