एक घंटे के भीतर 103 मिसाइल दागीं
ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन की कार्रवाई
अमेरिका के नेतृत्व में ब्रिटेन और फ्रांस ने शनिवार सुबह चार बजे सीरिया में हमला किया। करीब एक घंटे के भीतर सौ से ज्यादा मिसाइलें दागीं गई। सीरिया की राजधानी दमिश्क और होम्स प्रांत को निशाना बनाया गया। सीरियाई सरकार ने तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए किसी की मौत से इनकार किया।